हरदोई: रसखान प्रेक्षागृह में प्रेक्षक की उपस्थिति में हुई चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों की बैठक,डीएम व एसपी भी रहे मौजूद
Hardoi, Hardoi | Apr 28, 2024 रविवार रसखान प्रेक्षागृह में लोकसभा हरदोई के प्रेक्षक एम सुन्दरेश बाबू की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों की बैठक हुई।प्रेक्षक ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाये। मतदान केन्द्रो पर आवश्यक सुविधाओं की जाँच कर ली जाये।वलनरेबल व क्रिटिकल बूथों की विशेष निगरानी की जाये। आचार संहिता के उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई की जाये।