उदयपुर जिले के भटेवर में कृषि विभाग द्वारा महिला किसानों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत भटेवर सहित आसपास के विभिन्न गांव से महिला किसानों ने भाग लिया। दरअसल सोमवार शाम 4 बजे कृषि विभाग द्वारा महिला किसानों की जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन करवाया गया। इस संगोष्ठी में कृषि अधिकारी जयश्री झाला एवं कृषि पर्यवेक्षक प्रियंका डांगी द्वारा जानकारी दी।