बड़ा तालाब के समीप अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारियों ने माला पहनकर जायरीन का स्वागत किया। अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारियों ने जायरीन की सुरक्षा और उनके सुखद यात्रा की कामना बाबा हजरत बाबा दुकान शाह के मजार पर दुआ मांगते हुए की। बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसकी जानकारी अंजुमन इस्लामिया के नायब सदर आरिफ हुसैन उर्फ बबलू ने बृहस्पतिवार देर शाम 7 बजे दी।