फर्रुखाबाद: रामनगरिया में मेला के दौरान बारिश का प्रकोप, मेला कार्यालय से लेकर कल्पवासियों की राउटियों में भरा पानी, बढ़ी परेशानी
पांचाल घाट पर मेला रामनगरिया में बारिश का काफी असर देखने को मिला है। मेला रामनगरिया कार्यालय में पानी भर गया। कुर्सी मेज सोफे भी पानी में पड़े दिखे। प्रशासनिक द्वारा मुख्य संपर्क मार्ग एवं मेला कोतवाली के बाहर भी पानी भरा हुआ है।सीढ़ी न दो होम्योपैथिक अस्पताल के सामने भी काफी जलभराव हुआ है।एक संत की गाड़ी कीचड़ में फंस गई।बुधवार सुबह 11 बजे दिक्कत रही।