नौगावां सादात: नौगांवा कस्बे में बाइक फिसलने से बाइक सवार युवक घायल, हालत गंभीर
नौगांवा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बीलना निवासी आरिफ अपनी बाइक लेकर शहर में किसी काम से जा रहा था। नौगांवा कस्बे में पहुंचा तो उसकी बाइक और अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमें आरिफ बुरी तरह घायल हो गया। वह मौजूद लोगों ने घायल आरिफ को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि उसके सर में काफी गंभीर चोट आई है।