रावतभाटा: भगवान परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज की शोभायात्रा का अम्बे माता मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया
रविवार शाम 8 बजे के लमसम भाजपा मीडिया प्रभारी पदमा सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 मई को ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने रावतभाटा स्थित अंबे माता मंदिर पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व प्रधान राधेश्याम गुप्ता,नगर अध्यक्ष राजेंद्र दशौरा,प्रहलाद जाट, तन्वी शर्मा आदि मौजूद रहे।