देवेंद्रनगर: उपस्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव और दर्शना महिला कल्याण समिति पन्ना ने सी.बी.एस. शिविर आयोजित किया, HIV/एड्स जागरूकता फैलाई
1 दिसंबर से 7 दिसंबर विश्व एड्स दिवस जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व एड्स दिवस जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आज बुधवार दोपहर 12 देवेन्द्रनगर सी.बी.एम.ओ. डॉ अभिषेक जैन एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. जीतेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में उपस्वास्थ्य केंद्र बड़गांव में एड्स जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।