बीकानेर: लक्ष्मणगढ़ प्रकरण को लेकर बीकानेर वकीलों की हड़ताल 15वें दिन भी जारी, अबतक नहीं बनी सहमति
लक्ष्मणगढ़ प्रकरण को लेकर बीकानेर वकीलों की हड़ताल 15 दिनों से लगातार जारी है। वकीलों ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ में वकील की मौत पर कार्य स्थगन पर हाईकोर्ट द्वारा स्वप्रसंज्ञान लिया था जिसके विरोध में राज्यभर में वकीलों द्वारा कार्य बहिष्कार किया गया है। इसके तहत बीकानेर के वकील भी 16 फरवरी से लगातार हड़ताल पर है। उन्होंने कहा हाईकोर्ट के फैसले के बाद रणनीति बनाई जाएगी।