लौरिया: लौरिया प्रखंड में 16 पैक्सों का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
लौरिया प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। प्रखंड के 16 पैक्सों में चुनाव के लिए 30444 मतदाता की संख्या थी। सोलह पैक्सों के लिए 49 बूथों पर ससमय पर चुनाव शुरू हुए। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ संजीव कुमार के निर्देशन में पैक्स चुनाव का पांचवें चरण का मतदान भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में पूरा किया गया।