लौरिया: लौरिया के साहूजैन स्टेडियम में जय महावीर अखाड़ा दल ने विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया
लौरिया के साहूजैन स्टेडियम में शनिवार को जय महावीर अखाड़ा दल के नेतृत्व में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें विदेश के साथ साथ देश के कई राज्यों के पहलवानों ने अपनी पहलवानी का लोहा मनाया, जिसे दर्शक खूब रोमांचित हुए। सबसे पहले दंगल कार्यक्रम का प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी, बीडीओ संजीव कुमार और सीओ नितेश कुमार सेठ ने संयुक्त रूप से किया ।