कानपुर: बेकनगंज पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बेकनगंज थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी ने जानकारी दी कि आरोपी मोहम्मद सोहेल और मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार किया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।