चित्तौड़गढ़ सैनिक स्कूल में मंगलवार को 55वां विजय दिवस पूरे गौरव और सम्मान के साथ मनाया गया। यह दिवस भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, शौर्य और अद्वितीय बलिदान को समर्पित रहा। समारोह में राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर अतिथियों का स्वागत किया गया।