ओरमांझी: प्रेस क्लब में झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने कहा, मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेश में करेंगे ब्लैक आउट
प्रेस क्लब में रविवार दोपहर करीब तीन बजे झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने कहा हमारी मांग नहीं मानी गई तो पूरे प्रदेश में ब्लैक आउट करेंगे। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जब तक ऊर्जा विकास निगम 80% रिक्त पदों पर नियमित बहाली नहीं करता, तब तक नए पद सृजित नहीं होंगे।