चोरौत: चोरौत थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में बिजली चोरी करने वाले दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी
बिजली चोरी करने वाले के खिलाफ कनीय अभियंता रमेश कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने दो लोगों को आरोपित किया है। उन्होंने बताया कि दो लोगों के द्वारा बिजली चोरी की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया और घटना की जांच की जा रही है।