बिल्हौर: तहसील बिल्हौर से भूमि आवंटन पत्रावली गायब, 245 किसानों को आवंटित किया गया था पट्टा
बिल्हौर तहसील में भूमि आवंटन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पत्रावली गायब होने का मामला सामने आया है। पत्रावली 2002 की है जब बिकरू कांड के विकास दुबे की बहू अमित दुबे भीटी गांव की प्रधान थी उस समय विकास दुबे की मां भाई समेत 245 किसानों को भूमि का पट्टा आवंटित किया गया था।पत्रावली गायब होने से किसानों की संक्रमणीय भूमि को संक्रमणीय नहीं किया जा सका है।