मिर्ज़ापुर: केबीपीजी कॉलेज मुसफ्फरगंज में छात्र-छात्राओं ने समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के मामले में किया धरना
कटरा कोतवाली क्षेत्र के मुसफ्फरगंज केवीपीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं का समर्थ पोर्टल मामले को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया लेकिन उनका रजिस्ट्रेशन शो नहीं कर रहा है। जिसके वह परीक्षा फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 31 दिसंबर है। जबकि परीक्षा का डेट भी नहीं बढ़ाया जा रहा है।