शेखुपुर प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में भदोही ने रजमलपुर को 10 रन से हराया। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि यह रोमांचक मुकाबला 7-7 ओवर का था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भदोही ने 7 ओवर में 5 विकेट खोकर 80 रन बनाए।