बुढार थाना क्षेत्र के मरजाद गांव में एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर पलटने से नाबालिग चालक की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन मालिक व अन्य लोगों ने घायल को तत्काल उपचार के लिए बुढार अस्पताल पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मामले में पुलिस ने बुधवार सुबह 8 बजे मर्ग कायम किया है।