चक्रधरपुर: रेलवे स्टेशन के पास से माता काली की प्रतिमा का विसर्जन किया गया, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चक्रधरपुर की रेलवे स्टेशन के समीप व अन्य स्थानों से शुक्रवार रात नौ बजे माता काली की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला गया। जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। चक्रधरपुर की रेलवे स्टेशन के समीप के अलावे बंगाली टोला, पोर्टरखोली समेत अन्य स्थानों से माता काली की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस थाना रोड स्थित मुक्तिनाथ महादेव घाट लाया गया,जहां प्रतिमा का विसर्जन किया गया।