फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जोनिहा कस्बे के समीप मंगलवार की देर शाम 7:30 बजे अरुण कुमार उम्र 28 वर्ष निवासी मोहल्ला संजय नगर सीटीआई कानपुर नगर रोड किनारे अपनी बाइक खड़ी करके स्वयं भी खड़ा हुआ था। तभी अचानक आए तेज रफ्तार लोडर गाड़ी ने अरुण कुमार को टक्कर मार दिया। जिसके चलते वह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पीआरबी 1160 मौके पर पहुंची।