देपालपुर (इंदौर) में जबरेश्वर सेना द्वारा आयोजित 'कुश्ती का महाकुंभ' मध्यप्रदेश केसरी मेट कुश्ती प्रतियोगिता शनिवार दोपहर 2 बजे से शुरू हो चुकी है। यह आयोजन एक बड़े स्तर का कुश्ती दंगल है। भव्य आयोजन के प्रमुख आयोजक जबरेश्वर सेना और इसके संरक्षक राजेंद्र चौधरी पहलवान हैं। इसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री मोहन यादव के बड़े भाई नारायण यादव अतिथि के रूप में शामिल