मेरठ: मेरठ में चाइनीज मांझे से बाइक सवार घायल, गर्दन में गहरी चोट आई, अस्पताल में लगे 25 टांके
Meerut, Meerut | Mar 8, 2025 मेरठ में चाइनीज मांझे से एक और गंभीर हादसा सामने आया है। जाकिर कॉलोनी के रहने वाले यूनुस को शुक्रवार रात को चाइनीज मांझे से गहरी चोट लग गई। यह घटना एल ब्लॉक चौराहे पर हुई।इस मामले में घायल के परिवार ने थाने में तहरीर दी है।