पटोरी: शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ एएसआई कृष्णानंद दुबे की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित
समस्तीपुर जिले के हाजीपुर-बछवारा रेलखंड अंतर्गत शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन स्थित rpf चेक पोस्ट पर आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक कृष्णानंद दुबे के सेवानिवृत्ति उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।