भभुआ: मेड़ गांव में जहरीले सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Oct 10, 2024 मेड़ गांव में जहरीला सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की सुबह लगभग 4:00 की बताई गई है। चैनपुर थाना क्षेत्र के मेड़ गांव निवासी लालजी ठाकुर का पुत्र संजीव ठाकुर बताया गया है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि व्यक्ति अपने घर पर रात में खाना खाकर बेड पर सोया हुआ था। तभी अचानक जहरीला सांप ने उसे काट लिया। सदर में पोस्टमार्टम हुआ है