शहर के संतोषी वार्ड स्थित बाबा रामदेव मंदिर में माघ मेला और रजत जयंती महोत्सव समापन भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में भक्तों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।जिसमें मुख्य आकर्षण बाबा रामदेव की सजीव झांकी,भजन कीर्तन और विभिन्न अनुष्ठान थे। शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरी और मंदिर के महा आरती के साथ संपन्न हुई।