बेगूसराय: मथुरापुर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
बलिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर में 01 व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस बात की जानकारी शुक्रवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी.