बिसौली नगर में आसफपुर रोड पर मकर संक्रांति के दूसरे दिन शुक्रवार को शाम 4 बजे करीब समाजसेवियों द्वारा खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, जरूरतमंदों और स्थानीय लोगों को प्रसाद स्वरूप खिचड़ी वितरित की गई। इस अवसर पर समाजसेवियों ने बताया कि मकर संक्रांति पर खिचड़ी दान की विशेष मान्यता है।