तरैया: गवंद्री में अवैध हथियार के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने तकिये के नीचे से कट्टा बरामद किया
Taraiya, Saran | Sep 11, 2025 अनुमंडल के तरैया थानाक्षेत्र के गवंद्री में पुलिस ने व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर गुरुवार की दोपहर तीन बजे जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि गवंद्री निवासी प्रमोद महतो के तकिये के नीचे से देशी कट्टा बरामद किया गया और उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस दौरान आर्म्स ऐक्ट के तहद गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेजा गया।