साहेबपुर कमाल: साहेबपुरकमाल प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठे 10 पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा BDO पर लगाया आरोप
सोमवार को साहेबपुरकमाल प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठे,10पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा साहेबपुरकमाल प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार राजन पर योजनाओं में एक पक्षधर लेने का आरोप लगाया गया है। योजनाओं से संबंधित मामले को लेकर 10 पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा घंटो धरना पर बैठे हुए दिखाई दिए।