बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला सचिव अंजना सिंह को शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके समर्पण, नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति सकारात्मक पहल की सराहना की गई। सम्मान समारोह के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि अंजना सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं के सम