पिठाईस से ग्राम सभा में चक्रवर्ती सम्राट सुहेलदेव राजभर जी की जयंती पर शुक्रवार के दिन विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह को उपस्थित लोगों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सुनील सिंह ने महाराजा सुहेलदेव राजभर के बारे में विस्तृत रूप की जानकारी दी।