सिमडेगा: सिमडेगा में वाहन जांच अभियान, बिना हेलमेट और अधूरे कागजात पर हुआ चालान
यातायात प्रभारी के नेतृत्व में सिमडेगा कंट्रोल रूम के पास बुधवार को 1 बजे वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट चलने वाले चालकों तथा अधूरे कागजात वाले वाहन मालिकों पर कार्रवाई की गई। कई वाहनों का चालान काटा गया। अभियान के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।