डिबाई: डिबाई के नगला तलवार में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा की युवा चौपाल का विधायक सीपी सिंह लोधी ने किया शुभारंभ
डिबाई के गांव नगला तलवार में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में युवा चौपाल का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सीपी सिंह लोधी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में प्रचण्ड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने की अपील की है।