डिबाई: सड़क किनारे कई दिनों से घायल गोवंश पड़ा होने का वीडियो हुआ वायरल, डिबाई के दोगवां का बताया जा रहा वीडियो
घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े गौवंश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो डिबाई क्षेत्र के दोगवां का बताया जा रहा है। वीडियो में बताया जा रहा है, बीते कई दिनों से गाय बीमार पड़ी है। आरोप है पशु चिकित्सक को शिकायत किए जाने के बावजूद भी इलाज नहीं किया गया है।