डिबाई: धर्मपुर-गणेशपुर मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क का विधायक सीपी सिंह ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
डिबाई विधायक सीपी सिंह ने धर्मपुर-गणेशपुर निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। विधायक ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि सड़क को गुणवत्ता के अनुसार बनाया जाए। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर विधायक सीपी सिंह ने सड़क का औचक निरीक्षण किया है।