गढ़वा: संकट मोचन मंदिर में जन्माष्टमी पर मटका फोड़ प्रतियोगिता और भक्ति जागरण का आयोजन किया गया
Garhwa, Garhwa | Aug 17, 2025 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर संकट मोचन मंदिर, घंटाघर के समीप टीम 777 की ओर से भव्य मटका फोड़ प्रतियोगिता एवं भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और कार्यक्रम का आनंद लिया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी दौलत सोनी शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत दिप प्रज्वलित कर किया गया।