दुमका: रामगढ़ थाना क्षेत्र के वरन के पास दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल, दुमका के PJMCH में भर्ती
आज बुधवार को शाम 7 30 के करीब दुमका जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के वरन के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना एक बाइक के चालक और सवार दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए दुमका के फूलो झाने मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां डॉ ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामगढ़ के जिला परिषद सदस्य सुलोचना देवी के पति नव गोपाल माल के रूप में हुई।