पुरैनी मुख्यालय के श्री शंकर गौशाला में 4 दिसंबर यानी गुरुवार से शुरू हुए श्रीमद् भागवत कथा को लेकर सैकड़ो की संख्या में कुंआरी कन्याओं और नव विवाहिताओं के द्वारा पुरंधर नाथ मंदिर परिसर से जल भरकर मुख्य बाजार के रास्ते यज्ञ स्थल पर पहुंचे। मालूम हो कि प्रवचन करने के लिए अयोध्या से प्रवचनकर्ता आए हुए हैं। लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।