झांसी: घर से परीक्षा देने निकली छात्रा की अटल एकता पार्क के पास सड़क दुर्घटना में हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Jan 9, 2025 खबर झांसी से है जहां बीएससी की परीक्षा देने निकली छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतिका शिवांगी रैकवार बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा थी जो कि सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की रहने बाली है। जिसकी परीक्षाएं चल रही थी। गुरुवार को लगभग सुबह 8:00 बजे वह घर से परीक्षा देने के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते में उसकी गाड़ी चार पहिया वाहन से टकरा गई।