झांसी: रक्सा पुनावली रोड पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने तीन मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
Jhansi, Jhansi | Jan 8, 2025 रक्सा पुनावली रोड पर उस समय एक हादसा हो गया जब पुनावली की ओर से आ रही चार पहिया तेज रफ्तार कार ने तीन मोटरसाइकिल को बुधवार रात करीब 9:00 बजे टक्कर मार दी। जिसमे दो पल्सर और एक स्प्लेंडर पर सवार टोटल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों लोग अपनी-अपनी मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर जा रहे थे।