आज बघमरा में गौ सेवक और गुण्डरदेही व्यापारी संघ द्वारा गौ-सेवा का शुभारंभ किया गया। अब सड़कों पर घूमने वाली गौ-माता को सुरक्षित ठिकाना मिलेगा और भोजन पानी की उत्तम व्यवस्था व्यापारी संघ द्वारा की जाएगी। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन पार्षद हरीश निषाद,शैल महोबिया एवं व्यापारी संघ के लोग शामिल हुए।