इसुआपुर: इसुआपुर बाजार में प्रयागराज जाने वाली बस की ट्रक से टक्कर, यात्री मामूली रूप से घायल
Ishupur, Saran | Feb 22, 2025 इसुआपुर बाजार में शनिवार की शाम 7 बजें के लगभग बस और ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। बस मोतिहारी से प्रयागराज जा रही थी। वहीं बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। घटना के बारे में बताया गया कि बस मोतीहारी से मशरक के रास्ते छपरा होकर प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जा रहीं थीं।