इसुआपुर: चांदपुरा गांव में सोशल मीडिया पर देशी कट्टा लहराते हुए वीडियो वायरल होने पर प्राथमिकी दर्ज, एसपी ने दी जानकारी
Ishupur, Saran | Feb 13, 2025 इसुआपुर थाना को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो प्राप्त हुआ है, जिसमें एक युवक द्वारा कट्टा हाथ में ले कर लहरा रहा है। उक्त युवक की पहचान शिवम राय, पिता शिव लोचन राय, साकिन चाँदपुरा के रूप में कर ली गयी है। इस संदर्भ में इसुआपुर थाना में कांड सं0- 29/25, दिनांक 13 फरवरी को दर्ज की गयी। एसपी ने गुरुवार की दोपहर 1 बजें प्रेस विज्ञप्ति से जानकारी दी