सोजत थाना क्षेत्र के चामंडियाक निवासी एक पीड़ित ने एक महिला आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया है । पीड़ित की ओर से दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि उसकी दुकान पर एक महिला आरोपी आई जो उसकी मां के सोने के आभूषण चुराकर मौके से फरार हो गई । पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर सोजत थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ जांच शुरू की है ।