भैंसदेही थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां ग्राम गूलर ढाना के पास बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड दिया और मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान संतोष पिता दादू ढिकारे उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बैलढाना है।