फतुहा: माघी पूर्णिमा पर त्रिवेणी संगम सहित कई घाटों पर उमड़ी भीड़, हजारों लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
Fatwah, Patna | Feb 1, 2026 रविवार को माघी पूर्णिमा के अवसर पर फतुहा त्रिवेणी संगम सहित कटैया घाट, मस्ताना घाट समेत विभिन्न गंगा घाटों पर हजारों भक्त श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाया है। गंगा स्नान को लेकर उमड़ी भीड़ को देखते हुए नदी थाना के पुलिस और फतुहा थाना के पुलिस ने घाटों पर सभी गाड़ियों का प्रवेश वर्जित कर दिया है। वहीं हर घाटों पर नगर प्रशासन द्वारा वेरीकेटिंग किया गया है।