ऊंचाहार: जगतपुर थाने में भीड़ द्वारा युवक को छुड़ाने के मामले में एक दरोगा और एक आरक्षी को किया गया निलंबित
ऊँचाहार क्षेत्र व जगतपुर थाने का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।वायरल वीडियो में भीड़ पुलिस की गिरफ्त से एक युवक को छुड़ाने का प्रयास करती नजर आ रही है।जिसमें पुलिस पर गम्भीर आरोप लगे थे कि पुलिस द्वारा युवक को जबरन आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।पब्लिक एप ने खबर को प्रमुखता से दिखाया था।बुधवार को दरोगा व सिपाही निलंबित है।