दमोह: जागेश्वरनाथ कॉरिडोर निर्माण के लिए पर्यटन विभाग की टीम पहुंची बांधकपुर, मापी व ले-आउट कार्य हुआ शुरू
Damoh, Damoh | Jun 8, 2025 दमोह जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र देव श्री जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में 100 करोड़ की लागत से जागेश्वरनाथ कोरिडोर का निर्माण होने जा रहा है।आज रविवार दोपहर 3 बजे पर्यटन विभाग की टीम बांदकपुर पहुंची। जहां उन्होंने जागेश्वरनाथ कोरिडोर निर्माण के लिए चिह्नित स्थल का जायजा लेकर नाप के लिए चूने से ले आऊट तैयार किया। जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा।