मुरादाबाद: महमूद मदनी के समर्थन में पूर्व सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने दिया बयान, कहा- मदरसों को लेकर एक हाइप बनाया गया है
मदरसों को लेकर जमीयत उलेमा ए हिन्द के अध्यक्ष महमूद मदनी के भड़काऊ बयान के समर्थन में सपा के पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन भी उतर आए है,उनका कहना है कि मदरसों को लेकर एक हाइप बनाया गया कि मदरसों के अंदर आतंकवादी पैदा होते है भगवा बिर्गेड ने बहुत कोशिश की मदरसों से आतंकवादी,बारूद और बम निकालने की,लेकिन वो कामयाब नही हो पाए,ये एजुकेशन के सेंटर है।