कलान: कलान बस अड्डे पर भिक्षा मांग रहे महात्माओं से किन्नरों ने की मारपीट वीडियो वायरल, चार पर रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर जनपद के कसबा कलान के बस अड्डे पर महात्मा हारमोनियम ढोलक बजाकर भिक्षा मांग रहे थे। तभी उन पर किन्नरों की नजर की पड़ी तो उन्होंने महात्माओं का ढोलक हारमोनियम छीन लिया और उनके साथ मारपीट की. इसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने चार किन्नरों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है